मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को पहली बार वर्चुअल कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव होने के कारण इन दिनों भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक वर्चुअल होगी।
रामलला की दर्शन की अवधि में हुआ बदलाव, भक्त अब प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से 12 बजे तक कर सकेंगे दर्शन
मंत्रिमंडल के सदस्य किसी भी स्थान से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। सभी सदस्यों को वर्चुअल बैठक के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री चौहान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक अन्य मंत्री अरविंद भदौरिया भी कोरोना संक्रमित हैं। दोनों ही चिरायु अस्पताल में भर्ती है।


Download Android App
Download iOS App



