आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में कोस्टल जगुआर जहाज में भी भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद जहाज पर सवार सभी क्रू मेंबर समुद्र में खुद गए जिसमें से 28 को बचा लिया गया है। वहीं एक लापता है। हालांकि जहाज में किस कारण आग लगी इसका पता नहीं चल सका है।
आग आज सुबह 11:30 बजे लगी। जहाज पर कुल 29 चालक दल सवार थे। जिसमें से 28 को सुरक्षित बचा लिया गया है। फिलहाल एक लापता बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जहाज में जब आग लगी तो एक तेज विस्फोट हुआ।

विस्फोट से घबराकर जहाज में सवार सभी क्रू मेंबर समुद्र में कूद गए। कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर सी-432 और समुद्र पहरेदार भी बचाव अभियान के दौरान मौजूद रहे। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। तटरक्षक बल का एक अन्य जहाज रानी राशमोनी उसी इलाके में गश्त पर था। इस जहाज को बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर भेजा गया।


Download Android App
Download iOS App



