चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में रात भर भारी बारिश हुई, जो अब भी जारी है जिससे जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इस बीच चेन्नई के दो जलाशयों से पानी छोड़े जाने की तैयारी के बीच अधिकारियों ने रविवार को लोगों को बाढ़ की चेतावनी जारी की।
कई उपनगरों में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई
अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई शहर में पीने के पानी के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में काम करने वाले चेम्बरमबक्कम और पुझल जलाशयों में भरे बारिश के अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के लिए इन्हें खोला जाएगा। शुरुआती बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए राज्य जल संसाधन अधिकारियों ने कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के जिलाधिकारियों को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी है। चेन्नई और कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों के कई उपनगरों में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई और रात भर बारिश होती रही, जिससे कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई।


Download Android App
Download iOS App



