पश्चिम बंगाल में विधानसभा संग्रहालय के निर्माण की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है और साल के अंत तक इसके शुरू होने की संभावना है।केरल विधानसभा की तर्ज पर इसका निर्माण किया जा रहा है, जिसमें राज्य की समृद्ध विरासत और दुर्लभ दस्तावेजों का प्रदर्शन किया जाएगा।
साल 2015 में तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार सत्ता में आने के बाद विधानसभा परिसर के अंदर एक संग्रहालय स्थापित करने का फैसला लिया था और इसके बाद साल 2017 में विधानसभा परिसर के भीतर बहुप्रचारित उद्घाटन समारोह को आयोजित किया गया था। लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सेना की आपत्ति के चलते इसे रोकना पड़ा था। रिपोटरें के मुताबिक, इसकी जमीन सेना के पूर्वी कमान के स्वामित्व वाले कोलकाता के ब्लू जोन के अंतर्गत आता है, इसलिए क्षेत्र में किसी भी नए निर्माण की अनुमति नहीं है।
विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, विधानसभा परिसर के भीतर 2000 वर्ग फुट के इस संग्रहालय का निर्माण कैंटीन के बगल में होगा। संग्रहालय में राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वाले राज्य के नेताओं व विधानसभा के सदस्यों की मूर्ति लगी होगी। इतना ही नहीं, संग्रहालय में विभिन्न राज्यों और विदेशों से कला के रूपों के फाइबर ग्लास रिप्रिजेंटेशन भी होगा। राज्य विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य पीडब्ल्यूडी विभाग निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की प्रक्रिया में है।


Download Android App
Download iOS App



