पश्चिम बंगाल में डेंगू के तेजी से बढ़ते मामलों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गयी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से शहर के सेंट्रल एवेन्यू से निकाले गए विरोध मार्च का समापन कोलकाता नगर निगम मुख्यालय में घेराव के साथ होना था।
कुलभूषण जाधव के लिए पाकिस्तान करेगा अपने आर्मी एक्ट में बदलाव
पुलिस ने चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास बैरिकेड लगाया था ताकि प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़े। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरू में अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस भेजने का प्रयास किया। सूत्रों ने दावा किया कि इसके जवाब में भाजपा समर्थकों ने उन पर पानी की बोतलें फेंकी और पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि झड़प के दौरान भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया । राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोलकाता और इसके आस-पास के इलाकों में कुल 44 हजार 852 डेंगू के मामले दर्ज किये गए हैं । सरकारी अधिकारियों के अनुसार डेंगू के कारण जनवरी से अबतक 25 लोगों की मौत हो चुकी है ।


Download Android App
Download iOS App



