बंगाल की CM ममता बनर्जी का अनोखा अंदाज, शादी समारोह में लोक कलाकारों के साथ किया डांस

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह लोक कलाकारों के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसमें उनके अलग-अलग अंदाज देखने को मिलते हैं। बुधवार को भी सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोक कलाकारों के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 
जानकारी के मुताबिक, सीएम ममता बनर्जी अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा में आदिवासी सामूहिक विवाह में पहुंची थीं। यहां वह सामूहिक विवाह के एक समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान वह लोक कलाकारों के साथ डांस करती दिखाई दीं। न्यूज़ एजेंसी ANI ने ममता बनर्जी के डांस का वीडियो भी जारी किया है।


इस सामूहिक विवाह समारोह में उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार जिलों के 570 लोग शादी के बंधन में बंधे। ये सामूहिक विवाह कार्यक्रम राज्य सरकार की मदद से हुआ। सीएम ममता बनर्जी ने सभी दुल्हनों को 25-25 हजार रुपये का चेक भी सौंपा।

Desk Team