पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में सात क्षेत्रों की पहचान की है जो कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हैं और इस बीमारी के प्रसार के चक्र को तोड़ने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
ममता ने कहा कि इस बीमारी के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है, जबकि अब भी 69 लोग इससे संक्रमित हैं। मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए।
कोविड-19 : महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1 हजार के पार
उन्होंने कहा, ‘‘हमने राज्य में सात क्षेत्रों की पहचान की है जो कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। हम उचित कार्रवाई कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए काम के मोर्चे पर सीमित छूट दिए जाने के विकल्प पर विचार कर रही हैं क्योंकि वे लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों में से हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम कुछ असंगठित क्षेत्रों में सीमित छूट की अनुमति देने पर विचार कर रहे हैं। हम किसान मंडी के संचालन के लिए भी अनुमति देंगे लेकिन सभी को सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करना होगा।


Download Android App
Download iOS App



