पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बंद करने के भाजपा नीत केंद्र सरकार के कदम की बृहस्पतिवार को आलोचना की और कहा कि उनकी सरकार ऐसे छात्रों को सहायता प्रदान करेगी।
‘मेधाश्री’ छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत करते हुए बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करेगी। ‘मेधाश्री’ छात्रवृत्ति योजना के तहत पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को 800 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
लोगों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास
प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अन्य अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति बंद कर दी है। लेकिन चिंता मत कीजिए। हम उन्हें समान अनुदान राशि प्रदान करेंगे।’’ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा) लोगों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए जो कुछ भी कह रहे हैं, उस पर ध्यान न दें। हमें एकजुट समाज बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



