एक बेटी ने अपने पिता को रेस्तरां ले जाकर भोजन कराने और शराब पिलाने के बाद आग के हवाले कर दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना पश्चिम बंगाल के कोलकाता की है। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोर्ट ने आरोपी बेटी को 29 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात अपने लड़की पिता के साथ रात का भोजन करने के लिए रेस्तरां गई थी और जहां उसने अपने पिता को शराब पिलाई। इसके बाद वे दोनों स्ट्रैड रोड में चडपाल घाट पर सैर के लिए गए। उन्होंने बताया कि जब महिला का पिता हुगली नदी के किनारे सो गया, तो उसने अपने पिता पर मिट्टी का तेल डालकर कथित रूप से आग लगा दी।
बिहार : किशनगंज में एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत
ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि लड़की ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पार्क सर्कस के निकट क्रिस्टोफर रोड निवासी महिला को उसके एक रिश्तेदार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ने पूछताछ के दौरान आरोप लगाया कि जब वह छोटी थी, तभी उसकी मां की मौत हो गई थी और इसके बाद उसके पिता ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था, लेकिन महिला के विवाह के बाद यह बंद हो गया। महिला की शादी टूटने के बाद वह जब घर लौटी तो उसके उत्पीड़न का सिलसिला फिर से शुरू हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उसके दावों का सत्यापन कर रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



