पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाला के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी से दूरी बनाने की कोशिश कर रही है।दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि वह दोषी पाए जाने पर किसी को नहीं बख्शेंगी,इसके बाद विपक्षी दलों का यह बयान आया है।
भाजपा – माकपा का तृणमूल कांग्रेस पर हमला
भाजपा विधायक एवं बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि इस बात पर कोई विश्वास नहीं करेगा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शीर्ष नेतृत्व को इस घोटाले की जानकारी नहीं थी,जो कथित तौर पर तब हुआ जब चटर्जी शिक्षा मंत्री थे।वहीं, माकपा की प्रदेश इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि भ्रष्टचार के मामलों में पकड़े जाने पर नेताओं से दूरी बनाने की टीएमसी की यह पुरानी तरकीब है।


Download Android App
Download iOS App



