शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वेक्षण कराने का अनुरोध करने वाली याचिका को मंजूर करने संबंधी सुनवाई यहां की एक अदालत में सोमवार को नहीं हो सकी।
हालांकि, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की अदालत ने याचिकाकर्ताओं की ओर से दाखिल पुनरीक्षण याचिका को मंजूर कर लिया तथा निचली अदालत को वाद से जुड़े दस्तावेज सौंपने को कहा।याचिकाकर्ता सह वकील राजेंद्र माहेश्वरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (सप्तम) संजय चौधरी की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।दीवानी न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) ज्योति सिंह की अदालत में 18 जुलाई को सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने बहस के लिए अपनी-अपनी दलील पहले पेश करने का अनुरोध किया था।


Download Android App
Download iOS App



