उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गोरखपुर की पिपराइच नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष के पति के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया।पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिपराइच नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनुपमा आर्य के पति मुरारी लाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी बल्लू राय के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।उन्होंने बताया कि इस मामले में गुप्ता के खिलाफ भारतीय दंड विधान तथा आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
राय ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गुप्ता के खिलाफ लिखित शिकायत भेजी थी जिस पर यह कार्रवाई हुई है।


Download Android App
Download iOS App



