पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 20,839 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,73,956 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में दी गई।
कोरोना वायरस से 129 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,857 हो गई।
साथ ही बुधवार के बाद बीमारी से 19,181 लोग ठीक हुए जिससे ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 9,30,886 हो चुकी है।
बुलेटिन में बताया गया कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,30,213 है।
संक्रमण से जान गंवाने वाले 129 मरीजों में से 39 कोलकाता से और 25 उत्तर 24 परगना जिले से हैं। शेष लोगों की मौत अन्य जिलों में हुई।
उत्तर 24 परगना जिले में सर्वाधिक 4131 नए मामले सामने आए। इसके बाद कोलकाता में 3924 नए मामले दर्ज किए गए।
बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में बुधवार से कोविड-19 के कुल 70,473 नमूनों की जांच की गई।


Download Android App
Download iOS App



