हाल ही में पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई थी। ट्रेन को शुरू हुए अभी महज कुछ ही दिन बीते थे कि इस पर अब पथराव की सुचना मिल रही है। यह घटना मालदा जिले की बताई जा रही है, जहां वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ है। इस कारण ट्रेन के गेट और विंडो शिल्ड में दरार आ गई और कोच सी-13 का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल इस मामले में भारतीय रेलवे ने बताया कि रेलवे अधिनियम की धारा 154 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ट्रेन पर पथराव की घटना के बाद से भाजपा ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना की NIA जांच कराने की मांग की, तो वहीँ अमित मालवीय ने ममता बनर्जी को घेरा।
NIA करे मामले की जांच: शुभेंदु अधिकारी
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने इस मामले में NIA जांच की मांग की और पूछा की क्या ये उद्घाटन के दिन ‘जय श्री राम’ के नारों का बदला है ? उन्होंने पीएमओ और रेल मंत्रालय से इस घटना की जांच कराकर आरोपियों को दंडित करने की मांग की।
Unfortunate & sickening.
Stones pelted at India’s pride Vande Bharat Express in WB’s Malda district.
Is this revenge for ‘Jai Shree Ram’ chants on the Inaugural day?
I urge @PMOIndia & @RailMinIndia to handover the probe to @NIA_India & punish the perpetrators.@AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/QYdu3Qgq83— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) January 2, 2023
अमित मालवीय ने ममता पर बोला हमला
वहीँ अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा ”बंगाल को उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाले विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे की सख्त जरूरत है। जब सड़कों और हवाई अड्डों जैसी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की बात आती है तो ममता बनर्जी एक निरंतर आपदा रही हैं। अब वह वंदे भारत को भी सुरक्षित नहीं कर सकती! उन्हे शर्म आनी चाहिए”।
Bengal desperately needs world class infrastructure, connecting North to South. Mamata Banerjee has been an unmitigated disaster when it comes to acquiring land for critical infrastructure projects like roads and airports. Now she can’t even secure the Vande Bharat! Shame on her. pic.twitter.com/gfMVIDxu1u
— Amit Malviya (@amitmalviya) January 3, 2023
पीएम ने 30 दिसंबर को दिखाई थी हरी झंडी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को मां हीरा बेन को मुखाग्नि देने के बाद पश्चिम बंगाल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी थी। वंदे भारत ने 1 जनवरी से अपनी यात्रा शुरू की है। यह ट्रेन लगभग 550 किमी की दूरी तय करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच केवल तीन स्टॉपेज हैं, ये ट्रेन लगभग अपने गंतव्य तक पहुंचने में साढ़े सात घंटे का वक़्त लेती है।


Download Android App
Download iOS App



