महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन को लेकर खींचतान की स्थिति के बीच सरकार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सोमवार से प्रतिबंधों में छूट दी जा सकती है। लॉकडाउन में ढील संबंधी आदेशों पर सरकार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर सोमवार से लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। बता दें कि प्रतिबंधों में ढील देने को लेकर राज्य में असमंजस की स्थिति थी, जिसके बाद सरकार ने यह साफ किया है।
लॉकडाउन में ढील संबंधी आदेशों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की दर और ऑक्सजीन बेड की उपलब्धता के आधार पर ही लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि कहां पॉजिटिविटी रेट कैसी है और अस्पतालों में कितने बेड बचे हैं, इन सबको ध्यान में रखकर ही रियायतें दी जा सकती हैं। बता दें कि आदेश सोमवार से लागू हो जाएगा। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि शुक्रवार से लेवल-1 में शामिल 18 जिलों में लॉकडाउन पूरी तरह से हटा लिया जाएगा। हालांकि उनके इस बयाने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार ने यू टर्न ले लिया था।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा था कि विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति के अनुसार प्रतिबंधों में ढील पर विचार किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें कि इससे पहले मंत्री ने कहा था कि लेवल 1 में आने वाले जिलों में से लॉकडाउन पूरी तरह से हटाया जा सकता है। ठाणे समेत लेवल-1 में कुल 18 जिले हैं। मुंबई को लेवल-2 में रखा गया है। आपको बता दें कि मुंबई में तेज गति से कोरोना संक्रमण से पनपे हालात पर काबू पाया गया।


Download Android App
Download iOS App



