कोरोना काल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार की नीतियों को लेकर सरकार से लगातार सवाल कर रहे हैं। इस बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब केंद्र सरकार की ‘‘गलत नीतियों’’ पर सवाल उठाते हैं तो भाजपा के नेता इतने उद्विग्न क्यों हो जाते हैं?
गहलोत की यह टिप्पणी राहुल गांधी के सवालों के बारे में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की प्रतिक्रिया पर आई है। गहलोत ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी जब भी (केंद्र) सरकार की गलत नीतियों पर सवाल उठाते हैं तो भाजपा नेता इतने उद्विग्न क्यों हो जाते हैं। भाजपा किस तरह का लोकतंत्र चाहती है… ऐसा जहां कोई उनकी गलतियां नहीं देखे और कुछ भी नहीं पूछे?’”
उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, ‘‘राहुल गांधी वही कर रहे हैं जो एक जिम्मेदार विपक्षी नेता को करना चाहिए, जो राष्ट्रीय महत्व के मामलों में जवाब मांगे … सलाह और सहयोग की पेशकश करे। विपक्ष को चुप करने के भाजपा के प्रयास को कांग्रेस सफल नहीं होने देगी।’’


Download Android App
Download iOS App



