UP में दलितों और महिलाओं के खिलाफ बढ़े अपराध, प्रियंका गांधी ने शेयर किया ग्राफ

Summary :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक ग्राफ साझा किया है। जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक ग्राफ साझा किया है। जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े है। वहीं उन्होंने राज्य की योगी सरकार पर प्रदेश से अपराध के खात्मे का झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया।
उन्होंने एक ग्राफ शेयर कर ट्वीट किया, ‘‘दलितों के खिलाफ होने वाले कुल अपराध के एक तिहाई अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं। उप्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध में साल 2016 से 2018 तक 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई।’’ 


प्रियंका ने दावा किया, ‘‘ ये सारे आंकड़ें उप्र में बढ़ते अपराधों और अपराध के मजबूत होते शिंकजे की तरफ इशारा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हैरानी इस बात की है कि इन सब पर जवाबदेही तय करने के बजाय उप्र सरकार अपराध खत्म हो जाने का झूठा प्रचार करती रही।’’

Desk Team