उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पिछले 24 घंटे में हुई 24 मौतें के बाद मृतकों का आंकड़ा 800 पार कर गया है। वहीं बीते 24 घंटे में संक्रमण के 933 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मामलों की संख्या बढकर 28,638 हो गई है। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को कोरोना के नए आंकड़े जारी किए।
उन्होंने बताया की कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 933 नए मामले सामने आए और अब प्रदेश में कुल 28,638 मामले हैं। बीते 24 घंटे में 348 लोग अस्पतालों से छुटटी पा चुके हैं। इस प्रकार अब तक कुल 19,109 लोग पूर्णतया स्वस्थ हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 24 संक्रमितों की मौत हो गई और अब मृतकों की संख्या 809 पहुंच गई है। 8,718 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अवस्थी ने बताया कि रविवार को 25,918 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 8,87,997 सैंपल्स की जांच प्रदेश में की जा चुकी है।
उन्होंने विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों एवं लैबोरेट्रीज में हुई जांच का ब्यौरा पेश करते हुए बताया कि राजधानी स्थित किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी में एक लाख 35 हजार सैंपल्स की जांच की गई। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में 30 हजार, मेरठ मेडिकल कॉलेज में 60 हजार, बीएचयू-आईएमएस में 58,800, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 26,544, सैफई मेडिकल कॉलेज में 38,357, झांसी मेडिकल कॉलेज में 32,941, प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में 38,829 और लखनऊ के लोहिया संस्थान में 50,161 नमूनों की जांच की जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



