उल्लू डिजिटल के CEO पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दर्ज हुआ मामला

Summary :

मुंबई पुलिस ने बताया, “फिल्म निर्माण कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई में एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।”

फिल्म प्रोडेक्शन कंपनी उल्लू (Ullu Digital) डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एक महिला ने विभु अग्रवाल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। वहीं कंपनी की कंट्री हेड अंजली रैना के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। 
मुंबई पुलिस ने बताया, “फिल्म निर्माण कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई में एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने उन पर आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी केस दर्ज किया गया है।”
गौरतलब है कि पोर्न फिल्में बना कर उन्हें ऐप के जरिए बेचने के आरोप में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को भी 19 जुलाई, 2021 को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को पर्याप्त सबूतों के आधार पर पकड़ा था। पोर्न वीडियोज के मामले में कुंद्रा के खिलाफ फरवरी 2021 में शिकायत हुई थी। शिकायत में कुंद्रा पर अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था।

Desk Team