गाइडलाइन के अनुसार करें कार्य

Summary :

सामान्य प्रेक्षक राजीव रंजन ने कहा कि सभी कार्मिकों गाईडलाइन के अनुसार कार्य करें, और आपसी समन्वय को मजबूत करते हुए कार्य करें।

देहरादून : जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए. मुरूगेशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती की उपस्थिति में सामान्य प्रेक्षक (जनरल ऑबजर्वर) राजीव रंजन और पुलिस प्रेक्षक संजय कुमार जैन के द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में नियुक्त किये गये समस्त नोडल और सह नोडल अधिकारियों से उनके दायित्वों तथा व्यवस्थित, पारदर्शितापूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए बनाये गये प्लान की जानकारी प्राप्त करते हुए जरूरी बातों से ब्रीफ भी किया गया।

सामान्य प्रेक्षक राजीव रंजन ने कहा कि सभी कार्मिकों गाईडलाइन के अनुसार कार्य करें, और आपसी समन्वय को मजबूत करते हुए कार्य करें। उन्होंने निष्पक्षता अपनाते हुए और स्वीप गतिविधि को बेहतर रणनीति से अमल करते हुए मतदान प्रतिशत् बढाने को कहा। पुलिस प्रेक्षक संजय कुमार जैन ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शिता से न केवल सम्पन्न होना चाहिए बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी दिखना भी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव के कार्यों में किसी भी प्रकार का कोई संदेह नही होना चाहिए, जिससे पब्लिक, राजनैतिक दल और प्रत्याशी विशेष सभी का चुनाव प्रणाली में विश्वास बना रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने सभी नोडल और सह नोडल अधिकारियों को प्रेक्षकों द्वारा दिये गये, निर्देशों को संज्ञान में रखते हुए कार्य करने और सभी को अपनी कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल और रामजीशरण शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहेला सहित सम्बन्धित नोडल और सह नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

– सुनील तलवाड़

Desk Team