छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त डीजीपी डीएम अवस्थी ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान पूर्व डीजीपी अमरनाथ उपाध्याय, एडीजी आरके विज, एडीजी इंटेलीजेंस संजय पिल्ले समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे। डीएम अवस्थी ने अमरनाथ उपाध्याय से डीजीपी का पदभार ग्रहण किया है। इस मौके पर अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरना है। नक्सलवाद एक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक समस्या है।
नक्सल मुद्दे पर समन्वित रणनीति के तहत काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सिपाही से लेकर महानिदेशक तक सभी एक हैं। पुलिस हित के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी तरह का अवैध काम चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय पुलिसिंग के एजेंडे पर हम काम करेंगे। गौरतलब है कि अमरनाथ उपाध्याय ने मार्च 2014 में छत्तीसगढ़ के डीजीपी का पदभार संभाला था और करीब पांच साल तक वे छत्तीसगढ़ के पुलिस प्रमुख रहे।


Download Android App
Download iOS App



