योग गुरू बाबा रामदेव ने मोदी सरकार से समान नागरिक संहिता लागू हो और गोहत्या पर पाबंदी की मांग की

Summary :

योग गुरू बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी सरकार से गोहत्या पर पूर्ण पाबंदी लगाने और देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग की है। बाबा रामदेव ने पांच दिनों के योग शिविर के तहत आयोजित संत सम्मेलन को मंगलवार देर रात संबोधित करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते एक अभियान शुरू करने की जरूरत है।  उन्होंने कहा कि इस मामले में देश के लोगों के जागरूक होने और समान नागरिक संहिता के महत्व को महसूस करने की भी आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर…

योग गुरू बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी सरकार से गोहत्या पर पूर्ण पाबंदी लगाने और देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग की है। बाबा रामदेव ने पांच दिनों के योग शिविर के तहत आयोजित संत सम्मेलन को मंगलवार देर रात संबोधित करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते एक अभियान शुरू करने की जरूरत है। 
उन्होंने कहा कि इस मामले में देश के लोगों के जागरूक होने और समान नागरिक संहिता के महत्व को महसूस करने की भी आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि संविधान निर्माता बी आर अंबेडकर ने खुद भी समान नागरिक संहिता की जरूरत पर बल दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को एकजुट रखने के लिए इस संबंध में पहल करनी चाहिए। 
उन्होंने कहा कि अगले 50 वर्षों में देश की जनसंख्या 150 करोड़ के पार नहीं जानी चाहिए क्योंकि हम इससे अधिक लोगों की जरूरतें पूरा करने में सक्षम या तैयार नहीं है। यह तभी संभव होगा जब सरकार जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए कोई कानून बनाएगी। बाबा रामदेव ने गोहत्या पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग करते हुए कहा कि जो मासाहारी हैं उनके पास विकल्पों की कमी नहीं है और वे कोई दूसरा मांस भी खा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को भी गोहत्या का विरोध करना चाहिए।

मौलाना फजलुर रहमान बोले- इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के गिने-चुने दिन बचे हैं

Desk Team