उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को कोलकाता में प्रस्तावित तीन रैलियों में से एक रैली रद्द कर दी गई, क्योंकि कुछ अराजक तत्वों ने रैली के मंच को तोड़ दिया और मंच बना रहे लोगों की पिटाई कर दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश नेतृत्व के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘फूलबागान में बी.टी. मार्ग पर होने वाली रैली के मंच को तोड़े जाने और सजावट करने वालों को पीटे जाने के बाद रैली रद्द करनी पड़ी।’
आगामी 19 मई को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के मद्देनजर आदित्यनाथ यहां तीन जनसभाओं-उत्तर 24 परगना जिला के हाबड़ा, उत्तर कोलकाता के फूलबागान गेट और दक्षिण कोलकाता के बेहाला में- को संबोधित करने वाले थे।सूत्रों ने कहा कि अन्य दो जनसभाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



