उत्तरी गोवा के अंजुना में 60 वर्षीय महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या की कोशिश के मामले में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मिजोरम के रहने वाले लालरिन्नुनाज लाल फाकजुआला को मंगलवार रात एक बुजुर्ग महिला से उसके घर में घुस कर बलात्कार करने और हत्या की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी पास के एक रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम करता है। उसने बुजुर्ग महिला के घर में घुस कर उससे कथित बलात्कार किया और तकिये से उसका मुंह दबा कर उसे जान से मारने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि रेस्तरां में उस वक्त काम कर रहे अन्य वेटरों ने कुछ आवाजें सुनीं और पीड़िता की मदद के लिए आए और आरोपी को पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



