‘तेज प्रताप के साथ-साथ पूरा यादव परिवार दोषी’, KC Tyagi का बड़ा बयान

Summary :

केसी त्यागी का बड़ा आरोप: यादव परिवार पर गंभीर आरोप

जदयू नेता केसी त्यागी ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल करने के लालू प्रसाद यादव के फैसले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप के साथ पूरा यादव परिवार दोषी है, क्योंकि परिवार की जानकारी में यह सब घटनाएं घट रही थीं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की ओर से अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बेदखल करने के फैसले पर जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में तेजप्रताप के साथ पूरा यादव परिवार ही दोषी है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कुछ पुराने वीडियो सामने आए हैं। इससे जाहिर होता है कि तेजप्रताप शादी के बाद भी पिछले काफी लंबे समय से उस महिला के साथ संबंध में थे। लालू प्रसाद यादव के परिवार की जानकारी में यह सब घटनाएं घट रही थीं। लिहाजा, तेजप्रताप के साथ ही साथ पूरा यादव परिवार दोषी है।

भारत की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। 1991 के आर्थिक सुधारों के बाद पूर्व पीएम अटल जी के नेतृत्व में प्रगति जारी रही और अब पीएम मोदी के नेतृत्व में इसे और आगे बढ़ाया जा रहा है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी की जो नकारात्मक राजनीति है, जो भारत की उपलब्धियों को नकारती है, यह अफसोस की बात है।

सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर से बहरीन में पाकिस्तान को एक ‘विफल राज्य’ बताए जाने पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगातार वह आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की कड़ी निंदा कर रहे हैं। बता दें कि एक दिन पहले रविवार को बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है।

केसी त्यागी का बड़ा आरोप: यादव परिवार पर गंभीर आरोप

ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। इसीलिए, विभिन्न परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे, वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोक जीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।“

Gautam Buddha Nagar में ‘स्वस्थ नारी, खुशहाल देश’ अभियान शुरू, स्वास्थ्य और स्वच्छता को देगा नई दिशा

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.