भाजपा के दिग्गज नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल के पद का भार संभालेंगे। इनसे पहले इस पद की जिम्मेदारी गणेशी लाल पर थी। जो अब अपने गृह राज्य के लिए भी रवाना हो चुके है।
श्रीजगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे
शपथ ग्रहण समारोह 31 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे भुवनेश्वर के राजभवन में आयोजित होने वाला है। इस बीच, मनोनीत राज्यपाल दास सोमवार सुबह ट्रेन से पुरी पहुंचेंगे। बाद में रघुबर दास पुरी में श्रीजगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। 31 अक्टूबर को शपथ लेने से पहले उनके भुवनेश्वर में भगवान लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना करने और भगवान का आशीर्वाद लेने की भी संभावना है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 अक्टूबर को नियुक्त किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 अक्टूबर को रघुवर दास को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल का स्थान लिया। जिन्होंने राज्य को अलविदा कहा और शुक्रवार को अपने गृह राज्य हरियाणा के लिए रवाना हो गए। रघुबर दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे।


Download Android App
Download iOS App



