कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद अब देश के अन्दर जीका वायरस अब अपने पैर तेजी से पसार रहा है। जीका वायरस का ताज मामला केरल से आया है जहां जिले के तालासेरी कोर्ट परिसर में जीका वायरस के केस मिले हैं। और इसके संक्रमण के कुल 8 मामले सामने आए हैं। वकीलों और जजों सहित कर्मचारियों के अस्वस्थ महसूस करने के बाद तालासेरी जिला अदालत को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। इससे कोर्ट का कामकाज प्रभावित हुआ।
स्वास्थ्य संस्थानों को चेतावनी और दिशानिर्देश जारी
उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों को चेतावनी और दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि निजी अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है। तालासेरी में जीका वायरस का पहला मामला 30 अक्टूबर को सामने आया था। इसके बाद जिला चिकित्सा अधिकारी और रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने 31 अक्टूबर को क्षेत्र का दौरा कर तालासेरी में जीका वायरस से निपटने के लिए जरूरी तैयारियों का जायजा लिया।


Download Android App
Download iOS App




