पंजाब में अब तक कोरोना के 130 मामलों की पुष्टि और 10 की मौत

Summary :

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पंजाब वासियों को अपील करते कहा कि भयानक महामारी का रूप धारण कर चुकी कोरोना वायरस को जड़ों से खत्म करने हेतु पंजाब सरकार दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा लागू की गई योजना को तुरंत अपनाना चाहती है।

लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पंजाब वासियों को अपील करते कहा कि भयानक महामारी का रूप धारण कर चुकी कोरोना वायरस को जड़ों से खत्म करने हेतु पंजाब सरकार दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा लागू की गई योजना को तुरंत अपनाना चाहती है।
 
स्मरण रहे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरेाना को जड़ से खत्म करने के लिए 5 बिंदुओं जिनमें टैस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, टीमवर्क से लेकर ट्रेकिंग और मनीटरिंग का सख्ती से पालन करने की योजना का हिस्सा है। 
जबकि पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार भलाई विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक तक तक पंजाब में कोरोना वायरस के 3192 नमूने लिए जा चुके है, जिनमें से 130 की रिपोर्ट पॉजीटिव बताई जा रही है जबकि लिए गए नमूनों में 2777 की रिपोर्ट नेगेटिव है और 285 की रिपोर्ट आनी बाकी है। 
कोरोना वायरस के कारण अलग-अलग हिस्सों में 10 लोगों की मोत हो चुकी है, जिनमें दरबार साहिब के प्रमुख रागी पदमश्री भाई निर्मल सिंह खालसा से लेकर अमृतसर के रिटार्यड निगम कमीश्रर शामिल है। 
– सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput