चंडीगढ़ : पंजाब में 49 उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्य में एक चरण में 19 मई को चुनाव कराया जाएग। एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करूणा राजू ने एक विज्ञप्ति में यहां बताया कि अब तक 107 उम्मदीवारों ने पर्चा दाखिल किया है।
मोदी के विरूद्ध प्रियंका को नहीं उतारने का निर्णय निराशाजनक : जेटली
आज पर्चा दाखिल करने वालों में कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अमर सिंह, रवनीत सिंह बिट्टू और अकाली उम्मीदवार डीएस गुरू, अपना पंजाब पार्टी के उम्मीदवार धर्मवीर गांधी प्रमुख हैं ।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीटर मसीह ने गुरदासपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। पंजाब एकता पार्टी के उम्मीदवार परमजीत कौर खालड़ा ने खडूर साहिब सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल तक जारी रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



