जयपुर : राजस्थान में पिछले दिनों बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण खराब हुए गेहूं को समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिये केन्द्र सरकार ने दो दलों का गठन किया है।
राज्य की खाद्य सचिव मुग्धा सिन्हा ने बृहस्पतिवार को बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण 50 प्रतिशत से अधिक खराब हुए बदरंग गेहूं की खरीद के लिये केन्द्र सरकार ने चार अधिकारियों के दो दलों का गठन किया है।
राजस्थान में बोले राहुल – चौकीदार ने हिंदुस्तान के लोगों के साथ अन्याय किया
उन्होंने बताया कि दोनों दलों के सदस्य कोटा, बांरा, बूंदी, हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिलों की मण्डियों तथा समर्थन मूल्य खरीद के लिये स्थापित केन्द्रों का 26 अप्रैल से दौरा कर गेहूं के नमूने जमा करेंगे। दोनों दल आज रात तक प्रदेश में पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा गठित दोनों दल बेमौसम हुई बारिश से खराब हुई गेहूं की चमक के संबंध में एकत्र किये गये नमूनों को भारतीय खाद्य निगम, क्षेत्रीय प्रयोगशाला में जांच कर एक समेकित रिपोर्ट पेश करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



