लुधियाना-फिरोजपुर : पंजाब के भारत-पाकिस्तान स्थित अंतरराष्ट्रीय बार्डर से 50 करोड़ रूपए की हेरोइन बरामद की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार जिला फिरोजपुर के अंतर्गत गांव मेघा पंज गिराई हीठार के नजदीक सीमावर्ती चौकी शामसके के साथ लगते खेतों में 10 पैकेट हेरोइन, बीएसएफ के जवानों द्वारा तलाशी के दौरान बरामद किए गए।
यह पैकेट भारतीय सरहद की तरफ 200 मीटर अंदर पड़े हुए थे। इन प्राप्त नशीले पदार्थो की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रूपए आंकी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता डीआईजी आरएस कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अबोहर सेक्टर के अंतर्गत बरामद हुए इन नशीले पदार्थो को आज बीएसएफ के जवानों ने सुबह 5 बजे सरहद पर गश्त के दौरान सर्च अभियान के तहत बरामद किया है।
इससे पहले सरहद पर कुछ हरकत देखी गई तो जवानों ने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी तत्काल सूचना दी।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



