लुधियाना- जगराओं : एसएसपी सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रायकोट की पुलिस पार्टी ने लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई 22 के करीब लूट की घटनायों को ट्रेस कर लिया। उन्हाने बताया कि एसपी डी प्रिथीपाल सिंह की अगुवाई में डीएसपी रायकोट सुरजीत सिंह धनोया और थाना सिटी रायकोट के प्रभारी जरनैल सिंह ने पवनदीप सिंह निवासी गांव बीरमी, लखविंद्र सिंह निवासी गांव ईसेवाल, परमवीर सिंह निवासी गांव ईसेवाल, सुखदीप सिंह निवासी गांव नसूरां, सरवन सिंह निवासी गांव हेरां और इनकी महिला साथी वरिंद्र कौर निवासी गांव बीरमी को तलवंडी रोड रायकोट से गिरफ्तार किया गया।
बरामद हथियार-इन लोगों से तीन दाह, एक किरच, एक मोचना लोहा, एक तोता रेंच, दस मोबाइल फोन जिनमें दो स्मार्ट फोन और ऑठ आम फोन हैं। इसके अलावा तीन मोटरसाइकिल तथा सात तोले सोना ( जिसमें एक सोने का कड़ा, एक चेन, वालियां दो जोडा और लेडीज रिंग शामिल हैं ) बरामद किए गए। गैंग के सदस्य पवनदीप सिंह की निशानदेही पर एक देसी कट्टा ( पिस्तौल ) और 2 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए।

यह मामले ट्रेस हुए-मु नंबर 34 मिती 14 जून 17 सात तोले ासेना और दस हजार रुपए नगदी की थाना महल कलां के अधीन लूट।
मु. नंबर 105 मिती 29 जून 2017 ठेके पर लूट थाना सदर रायकोट तथा 29 जून को ही थाना हैबोयाल में एक सपलेंडर मोटरसाइकिल लूटने की घटनाएं शामिल हैं।
महिला साथी से करवाते थे रेकी-एसएसपी सुरजीत सिंह ने बताया कि यह गैंग कही भी लूट करने से पहले अपनी महिला साथी वरिंद्र कौर निवासी गांव बीरमी को उक्त स्थान पर रेकी करने के लिए भेजते थे। उनका मानना था कि रेकी के समय महिला को भेजा जाता था तो किसी को शक्क नहीं होती थी और वह आसानी से कभी किसी कंपनी के एजंट बन कर कभी कोई चीज बेचने के बहाने अच्छी तरह से रेकी कर लेती थी। उसके बाद यह लोग घटना को अंजाम देते थे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App





