पंजाब की पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी में 60 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के संक्रमित होने से यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमण के इतने मामले सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
यूनिवर्सिटी में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना केस सामने आने के बाद प्रशासन ने संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए स्टूडेंट्स को 10 मई तक हॉस्टल को खाली करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया है कि जिन स्टूडेंट्स की जांच रिपोर्ट में कोरोना के संक्रमण मिले हैं उनमें वायरस के हल्के लक्षण पाए गए हैं, जिस के बाद सभी कोरोना पॉजिटिव छात्रों को यूनिवर्सिटी के अलग ब्लॉक में आइसोलेट कर दिया गया है।
World Corona : 515.4 मिलियन के पार हुए कोविड के मामले, 11.31 बिलियन से ज्यादा का हुआ टीकाकरण
उत्तराखंड में 16 स्कूली छात्राएं कोरोना संक्रमित
वहीं उत्तराखंड के देहरादून के वेलहम गर्ल्स स्कूल में 16 छात्राओं की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के अनुसार वेलहम गर्ल्स स्कूल में पिछले एक हफ्ते में 16 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। स्कूल को फिलहाल के लिए माइक्रो-कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
IIT मद्रास में कोविड का कहर
गौरतलब है कि देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। कई राज्यों में कॉलेज-यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले दिनों कोरोना वायरस का कहर आईआईटी मद्रास में भी देखने को मिला था। 180 से ज्यादा स्टूडेंट्स कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



