लुधियाना-पटियाला : एसवाईएल नहर के कारण सुर्खियों में रहे गांव कपूरी के 5वी कक्षा में पढ़ रहे 9 वर्षीय जश्न के घर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा, जब उसकी विधवा मां और दो बड़ी बहनों को पता चला कि उनका लाडला भाई इस दुनिया में नही रहा। लगभग 6 महीने पहले ही इसी गांव में स्वर्गवास हुए कुलवंत सिंह के 9 वर्षीय पुत्र के साथ घटित अनहोनी के कारण आज समस्त इलाके में शोक सी लहर है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे के करीब जब जश्न अपने गांव में ही स्थित शिवा पब्लिक स्कूल में जा रहा था तो गांववासियों के मुताबिक नशे की हालत में नजदीकी गांव रामपुरा के जमींदार की लकडिय़ों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली की लपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस कनौर द्वारा मौके पर जाकर मृतक देह को पोस्ट मार्टम के लिए राजपुरा स्थित सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है जबकि दोषी व्यक्ति मौके से फरार है। आसपास के दर्जनों गांवों में इस दुर्घटना के बाद जमींदार के प्रति गुस्से की लहर है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



