लुधियाना-अमृतसर : गुरू की नगरी अमृतसर स्थित घनी आबादी क्षेत्र अनगढ़ इलाके में स्थित एक रिहायशी स्थल पर पटाखे बनाते समय आज सुबह सवा गयारह बजे के करीब एक जबरदस्त धमाका हुआ।
धमाके के उपरांत आग लग गई, जिस कारण मौके पर मौजूद एक शख्स की मौत हुई है। जबकि 3 लोग गंभीर जख्मी हुए है, जिनमें एक नाबालिग 16 वर्षीय वीना युवती बताई जा रही है। जबकि घटना के वक्त घर में आधा दर्जन के करीब लोग मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ, मौके से कई लोग फरार हो गए।
मृतक की पहचान विक्की पुत्र सुखपाल के रूप में हुई है। इस घटना के उपरांत फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया और पुलिस ने मृत देह को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। यह भी पता चला है कि उक्त घटना स्थल की रिहायश का मालिकाना हक जसबीर सिंह नामक व्यक्ति का है।
हादसे में जख्मी लडक़ी उसी व्यक्ति की गोद ली हुई बताई जा रही है। मृतक विक्की अपने पीछे पत्नी, बेटा-बेटी छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि इस रिहायशी स्थल के इर्द-गिर्द घर घर मे अवैध पटाखे बनाये जाते है और प्रशासन ने आज तक इस पर किसी तरह की कोई करवाई नही की । पहले भी इस क्षेत्र में ऐसे कई धमाके हो चुके है।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



