आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 फरवरी को पंजाब के पार्टी नेताओं से मिलने वाले हैं। यह बैठक दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव की हार के मद्देनजर हो रही है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पंजाब में बैठक बुलाने के आप के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी को पंजाब के नेतृत्व को शामिल करने के बजाय आत्मनिरीक्षण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
हार के बारे में करें आत्मनिरीक्षण
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि AAP पार्टी अभी दिल्ली में चुनाव हारे हैं, और अब वे पंजाब के लिए बैठक बुला रहे हैं। उन्हें पंजाब में काम करने वालों को परेशान करने के बजाय दिल्ली की हार के बारे में आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। पंजाब के लोग दिल्ली में आप की हार से खुश हैं।
BJP की ऐतिहासिक जीत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की, 48 सीटें जीतीं और 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी की। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेता अपने गढ़ों में हार गए, जबकि निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं। इस बीच, आतिशी ने राज निवास में अपना इस्तीफा सौंप दिया, जहां दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने जनहित के मुद्दों, खासकर यमुना नदी की सफाई पर सरकार को बार-बार आगाह किया था।


Download Android App
Download iOS App




