दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर पंजाब के पार्टी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि भले ही दिल्ली चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है, लेकिन वहां हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है।पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “दिल्ली में पहले भी हमारी सीट जीरो थी, पर इस बार कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा है। शीला दीक्षित की सरकार के समय हमारा वोट आम आदमी पार्टी को शिफ्ट हो गया, जिसके चलते हम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे।
मुझे लगता है कि आने वाला समय कांग्रेस के लिए बेहतर होगा। इस बार कांग्रेस ने अच्छे उम्मीदवार दिए थे और इसी का नतीजा था कि कांग्रेस चुनाव में फाइट करते हुए दिखाई दी। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 12 साल सत्ता से बाहर है। मुझे लगता है कि कांग्रेस अपनी कमियों को दूर करेगी।
उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पंजाब में नैतिकता के आधार पर सरकार नहीं है। केजरीवाल और सिसोदिया का हार जाना और आम आदमी पार्टी के चुनाव में पिट जाने से इसका असर यहां की सरकार पर पड़ेगा। मुझे उम्मीद है कि साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 100 फीसदी बदलाव होगा।”


Download Android App
Download iOS App



