चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने कहा कि लगभग 30,000 अनिवासी भारतीयों या हाल ही में विदेश से लौटे लोगों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये पृथक रखा गया है। मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हाल ही में 94,000 से अधिक लोग विदेश से लौटे हैं। उनमें से लगभग 30 हजार लोगों का पता लगाकर उन्हें पृथक कर दिया गया है।
सिंह ने कहा, ”बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी (कोरोना वायरस) से बुरी तरह प्रभावित देशों से लौटे हैं। उनमें से कई लोग यहां इस बीमारी के लक्षण ला सकते हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में सामाजिक दूरी बनाए रखना और विदेश से लौटे लोगों का पता लगाकर उनका इलाज कराना बेहद जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App



