Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

दो दिन की राहत के बाद फिर जलने लगी Punjab में पराली

Summary :

Punjab: दो दिन की राहत के बाद फिर खेतों में आग लगाने की घटनाएं बढ़ती नजर आईं। पराली जलाने की घटनाओं को लेकर किसानों पर हुई कार्रवाई के बाद जहां प्रदेश में खेतों में आग लगाने की घटनाएं कम हुई थीं।बता दें अब एक बार फिर खेतों में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई और सोमवार को 1,624 मामले दर्ज किए गए। पिछले 2 दिनों में खेतों में आग लगने की 2,611 घटनाएं सामने आई हैं। आपको बता दें दिवाली पर पटाखे फोड़े जाने और उसके बाद आज पराली जलाने से राज्य भर में हवा की गुणवत्ता खराब…

Punjab: दो दिन की राहत के बाद फिर खेतों में आग लगाने की घटनाएं बढ़ती नजर आईं। पराली जलाने की घटनाओं को लेकर किसानों पर हुई कार्रवाई के बाद जहां प्रदेश में खेतों में आग लगाने की घटनाएं कम हुई थीं।बता दें अब एक बार फिर खेतों में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई और सोमवार को 1,624 मामले दर्ज किए गए। पिछले 2 दिनों में खेतों में आग लगने की 2,611 घटनाएं सामने आई हैं।

आपको बता दें दिवाली पर पटाखे फोड़े जाने और उसके बाद आज पराली जलाने से राज्य भर में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। जिससे बठिंडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 384 पहुंच गया। इसके साथ ही पटियाला का AQI 298, जालंधर का AQI 291, लुधियाना का AQI 286, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 243, खन्ना का AQI 259 और अमृतसर का AQI 253 रहा।
पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह ने किया दावा
तो वहीं, दूसरी तरफ पंजाब के पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दावा किया है कि इस साल दिवाली के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर में 2022 की तुलना में 7.6 प्रतिशत और 2021 की तुलना में 22.8 प्रतिशत की कमी देखी गई है।पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार, पीपीसीबी ने 6 शहरों, अमृतसर, जालंधर में वायु-गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित किए हैं। मंत्री मीत हेयर ने बताया कि अमृतसर, लुधियाना, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़ और पटियाला के AQI में पिछले दो साल की दिवाली की तुलना में कमी देखी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner