Amritsar: पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Summary :

अवैध हथियार तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश, अमृतसर में गिरफ्तारी

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने अमृतसर में एक बड़े अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का खुलासा किया है। अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी के साथ 7 पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह मॉड्यूल पाकिस्तान से जुड़ा था और भारत-पाक सीमा के जरिए हथियारों की तस्करी कर रहा था।

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने अमृतसर में एक बड़े अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमृतसर जिले के निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से 7 पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह मॉड्यूल पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था और भारत-पाक सीमा के जरिए हथियारों की तस्करी कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि बरामद हथियारों में 5 पिस्तौल (.30 बोर) और 2 ग्लॉक पिस्तौल (9 एमएम) शामिल हैं। साथ ही, 4 जिंदा कारतूस (.30 बोर) और 1,50,000 रुपये की भारतीय मुद्रा भी जब्त की गई है। जांच में पता चला कि अभिषेक कुमार और उसका सहयोगी जोधबीर सिंह उर्फ जोधा, ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले जस्सा के निर्देश पर काम कर रहे थे। जस्सा पाकिस्तान के तस्करों के साथ मिलकर भारत में अवैध हथियार और गोला-बारूद की तस्करी करवाता था।

प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि अभिषेक और जोधा हवाला के जरिए पैसे के लेनदेन में भी शामिल थे। यह दोनों एक बड़े आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा थे, जो हथियार तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है। अन्य संदिग्धों को पकड़ने और इस नेटवर्क के पूरे तंत्र का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा, “हम किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारा मकसद पंजाब में अमन-चैन कायम रखना है।”

‘बिना सबूत पाकिस्तान पर आरोप लगाना गलत’, शिरोमणि अकाली दल के चीफ सिमरनजीत सिंह मान का विवादित बयान

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.