पंजाब के अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रात करीब 12:30 बजे की है, जब दो युवक बाइक पर सवार होकर मंदिर के बाहर आए और किसी प्रकार का विस्फोटक फेंककर तेजी से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक बाइक पर झंडा लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शी पंडित मुरारी लाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि यह मंदिर शेरशाह सूरी रोड खंड वाले क्षेत्र में स्थित है। रात के करीब 12:30 बजे दो नौजवान मोटरसाइकिल से आए और मंदिर के बाहर रुके। उनकी मोटरसाइकिल पर एक झंडा भी लगा हुआ था। उन्होंने एक वस्तु फेंकी और फिर बाइक लेकर तेजी से वहां से भाग गए। कुछ ही सेकंड बाद एक जोरदार धमाका हुआ।
मुरारी लाल ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि मंदिर में धमाका हुआ है और मंदिर की दीवार टूट गई है। उन्होंने कहा, "हमने बाहर जाकर देखा तो वाकई में मंदिर की दीवार टूटी पड़ी थी। हमने इस घटना की सूचना तुरंत थाने को दी। पुलिस ने आकर मलबा इकट्ठा किया। हमने धमाके की तस्वीरें भी खींची हैं, ताकि हम आगामी बैठक में कमेटी को बता सकें कि मंदिर में विस्फोट हुआ था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी हमारे पास है, जो अब पुलिस के पास पहुंच चुका है।"
नवीन जिंदल बनाने जा रहे हैं परमाणु ऊर्जा, 2047 तक बन जायेंगे इतने ताकतवर
उल्लेखनीय है कि अमृतसर जिले में बीती रात 12:30 बजे मंदिर पर हमला किया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। यह पूरी घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के समय मंदिर में पुजारी सो रहे थे। गनीमत रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने घटना का जायजा लेने के बाद मीडिया से कहा, "इस हमले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। भोले-भाले नौजवानों को गुमराह कर इस तरह के हमलों के लिए उकसाया जा रहा है। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे और शहर का माहौल खराब नहीं होने देंगे।"


Download Android App
Download iOS App



