पंजाब : ASI हरजीत सिंह पीजीआई से हुए डिस्चार्ज, CM अमरिंदर ने डॉक्टरों और नर्सों का जताया आभार

Summary :

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता खुद एएसआई हरजीत सिंह को पीजीआइ से डिस्चार्ज करवाने के लिए पहुंचे। डीजीपी ने उन्हें उनके बेटे का पंजाब पुलिस के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा।

निहंगों के हमले में घायल हुए पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर (ASI) हरजीत सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ से गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता खुद एएसआई हरजीत सिंह को पीजीआइ से डिस्चार्ज करवाने के लिए पहुंचे। डीजीपी ने उन्हें उनके बेटे का पंजाब पुलिस के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एएसआई हरजीत सिंह के डिस्चार्ज होने पर प्रसन्नता जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, एसआई हरजीत सिंह को आज पीजीआई चंडीगढ़ से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने एएसआई की देखभाल के लिए पीजीआई के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स और सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज होने से पंजाब के डीजीपी ने उन्हें उनके बेटे का पंजाब पुलिस के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा।


बता दें कि 12 अप्रैल को पंजाब के पटियाला सब्जी मंडी में लॉकडाउन के दौरान निहंगों ने तलवार से उसका हाथ काट दिया गया था। जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती किया गया था। जहां घंटों की सर्जरी के बाद उनका हाथ जोड़ दिया गया था। अब हरजीत सिंह के हाथ में मूवमेंट शुरू हो गई है, इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

Desk Team