गुरदासपुर में अकाली नेता के बेटे पर हमला

Summary :

NULL

गुरदासपुर : शिरोमणि अकाली दल के एक वरिष्ठ नेता के बेटे और उनके दो दोस्त अज्ञात लोगों द्वारा उनपर किये गए हमले में जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह बब्बेहली के बेटे और मिल्कफेड के अध्यक्ष अमरजोत सिंह बब्बेहली और उनके दोस्तों सिकंदर सिंह और गगन हरप्रीत सिंह को रास्ते में रोककर उनपर हमला किया गया।

 अमरजोत सिंह बब्बेहली और उनके दोस्त अपने गांव बब्बेहली जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि पीडत़रों को अमृतसर के एक अस्पताल में ले जाया गया। गुरदासपुर के एसएसपी एच एस भूल्लर ने कहा, हम पूरी घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।  इसी बीच पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने घटना की निंदा की है।

Desk Team