शिरोमणि अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को मांग की कि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को कमलनाथ से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिये कहना चाहिए। बादल 1984 के सिख विरोधी दंगों में उनकी कथित भूमिका के लिये उनका इस्तीफा चाहते हैं।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को कमलनाथ के खिलाफ ‘‘मामले की गंभीरता को समझना चाहिए था’’ जब पार्टी ने 2016 में उन्हें पंजाब मामलों के प्रभारी के पद से ‘‘हटाया’’ था।
सज्जन कुमार ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
उन्होंने कहा कि कानून के लंबे हाथों ने अब कांग्रेस के ‘‘रसूखदार और शक्तिशाली’’ लोगों की गर्दन पर अंतत: अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
बादल ने कहा, ‘‘सज्जन कुमार को सजा के साथ ही इस बात का रास्ता साफ हो गया है कि कानून कमलनाथ और जगदीश टाइटलर पर अब सख्ती दिखाए।’’
1984 के सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार को सजा मिलने पर बादल ने कहा कि अदालत के फैसले से लोगों को व्यवस्था पर भरोसा बढ़ेगा और उनके दिलों में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ेगी खासकर अल्पसंख्यकों में जिन्हें व्यवस्था में अपने साथ भेदभाव महसूस होता था।


Download Android App
Download iOS App




