अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिका की बड़ी इंटरनेट कंपनियों पर पूर्वाग्रह रखने का आरोप लगाया और दावा किया कि ट्विटर उनके एकाउंट को फॉलो करने की प्रक्रिया को और मुश्किल बना रहा है।
ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘फेसबुक, ट्विटर और गूगल डेमोक्रेट की इतनी तरफदारी करते हैं जो हास्यास्पद है।’’
माल्या के खिलाफ अगले साल ब्रिटेन की उच्च अदालत में शुरू हो सकती दिवाला प्रक्रिया
उन्होंने कहा कि ट्विटर ने तो लोगों के लिए मेरे हैंडल को फॉलो करने को मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कई नाम हटा दिये हैं और बढ़ोतरी की रफ्तार तथा स्तर को बहुत कम कर दिया है।
ट्रंप नियमित रूप से सोशल मीडिया के आलोचक रहे हैं और ट्विटर पर एक और हमले में उनकी यह निंदा सामने आई। अक्टूबर में भी उन्होंने इस तरह की आलोचना की थी।
इंटरनेट कंपनियां राजनीतिक पूर्वाग्रह रखने के आरोपों को लगातार खारिज करती रही हैं।
ट्विटर ने एक बयान में कहा कि वह ऐसे खातों को हटाने के लिए काम कर रहे हैं जो उपयोगकर्ता की सच्ची पहचान को छिपाते हैं।


Download Android App
Download iOS App




