पेड़ से टकराई बेकाबू कार, साले और जीजे की हुई मौत

Summary :

पंजाब के सीमावर्ती शहर बटाला स्थित कलानौर मार्ग पर अडडा खानोवाल के करीब एक कार के बेकाबू हो जाने पर पेड़ से टकराने के कारण 2 कार

लुधियाना-बटाला : पंजाब के सीमावर्ती शहर बटाला स्थित कलानौर मार्ग पर अडडा खानोवाल के करीब एक कार के बेकाबू हो जाने पर पेड़ से टकराने के कारण 2 कार सवार नौजवानों की मौत हो जाने की खबर मिली है।

इस बारे में जानकारी प्राप्त करने पर पता लगा कि कार में सवार दोनों मृतक नौजवान आपस में नजदीकी रिश्तेदार जीजा-साला थे। मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी वडाला-बांगड़ और सरवन सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी खोइरा कोटली के रूप में हुई है।

श्री अकाल तख्त के जत्थेदार और एसजीपीसी अध्यक्ष की तस्वीरों पर पोती गई कालिख, लिखा गया गददार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी गाड़ी अडडा खानोवाल के करीब संतुलन बिगडऩे के कारण बेकाबू होकर रास्ते में लगे पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण गाड़ी के दो हिस्से हो गए।

जिससे उसमें दोनों नौजवानों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में शोक सी लहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफतीश जारी रखते हुए मृतकों की लाशों को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया है।

– सुनीलराय कामरेड

Desk Team