बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के राज्यपाल के तौर पर ली शपथ

Summary :

बनवारीलाल पुरोहित ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर शपथ ली। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गयी।

बनवारीलाल पुरोहित ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर शपथ ली। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गयी।
वक्तव्य के मुताबिक पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने यहां पंजाब राजभवन में बनवारीलाल पुरोहित को पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे। पुरोहित ने अंग्रेजी में शपथ ली।
इससे पहले पुरोहित के पंजाब राजभवन पहुंचने पर पंजाब सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी गारद दिया गया।

Shera Rajput