बठिण्डा- सरहंद नहर से थर्मल के नजदीक मिला रॉकेट लांचर

Summary :

बठिण्डा-सरहंद नहर में थर्मल के नजदीक आज एक रॉकेट लांचर मिलने से समस्त इलाके में समस्त इलाके में हडक़ंप मच गया।

लुधियाना-बठिण्डा : बठिण्डा-सरहंद नहर में थर्मल के नजदीक आज एक रॉकेट लांचर मिलने से समस्त इलाके में समस्त इलाके में हडक़ंप मच गया। 
थाना थर्मल के एसआई बलकार सिंह ने बताया कि उनको कंट्रोल रूम से सुबह 10 बजे के करीब एक संदेश मिला कि थर्मल के पास नहर में एक रॉकेट लांचर पड़ा हुआ है तो उन्होंने मोके पर पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे तो वहां लाल रंग के बोरे पर लाल रंग का रॉकेट लांचर मिला। 
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि में देखने से पता चला कि मछलियां पकड़ रहे लोगों द्वारा नहर से निकाल कर बाहर फेंका गया लगता है। फिलहाल मोके पर बम एस्कोर्ट टीम पहुंच गई है। इसी संबंध में खबर लिखे जाने तक पुलिस की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि यह गोला पीछे नहर के पानी के बहाव के साथ बहकर आया है क्योंकि यह नहर गोबिंदगड़ से आती है, जहां सेना का कबाड़ भारी मात्रा में बिकता है और अकसर कुछ सिरफिरे डरकर नहर में इसे फेंक देते है। 
– सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput