बटाला : पंजाब के बटाला खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में 1.44 करोड़ रुपये के सरकारी अनुदान के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है।अतिरिक्त उपायुक्त(विकास) जसविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में गठित एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने इस घोटाले को उजागर किया है।गुरदासपुर के उपायुक्त अमित कुमार ने राज्य की पिछली सरकार के दौरान मिली अनेक शिकायतों के बाद मामले की जांच के आदेश दिये थे। बताया जाता है कि उक्त राशि केंद्रीय वित्तायोग ने वर्ष 2011 जनगणना कार्यक्रम के तहत मुहैया कराई थी।
श्री संधू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रारम्भिक जांच में लेखाकार एवं बीडीपीओ मलकीयत सिंह , ब्लॉक समिति पटवारी, पंचायत सचिव जसपाल सिंह भुल्लर और अजाद मसीह ब्लॉक समिति क्लर्क रुपिंदर कौर तथा अन्य संदीप सिंह , अमरजीत सिंह ,तेजिंदर सिंह और देविंदर सिंह की संलिप्तता सामने आई है।


Download Android App
Download iOS App



