सभी जानना चाहते हैं कि बॉलीवुड का हर सितारा करोड़ पति है। लेकिन क्या आप जानते है इन सितारों को फिल्म में काम करने के बदले में कितनी फीस मिलती है? हर स्टार अपनी फिल्म में मेहनत करता है और फिल्म हिट होने के साथ ही अपनी फीस भी बड़ा देता है। लेकिन ऐसा फिल्म फ्लॉप होने पर नहीं होता। निर्देशक हिट फिल्म बनाने के लिए प्रसिद्ध है तो ये सितारे कम दाम में फिल्म कर लेते हैं ताकि इस फिल्म की सफलता के बाद वे अपनी कीमत बढ़ा सकें। कभी-कभी मार्किट भाव से ज्यादा फीस भी ये वसूल लेते हैं। आज हम आपको कुछ बॉलिवुड स्टार्स की फीस बता रहे है।
रणवीर सिंह
बाजीराव मस्तानी के पहले रणवीर सिंह को तीन से पांच करोड़ रुपये के बीच मिलते थे, लेकिन बाजीराव मस्तानी की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने फीस में तीन गुना बढ़ोतरी कर दी। वे अब दस करोड़ रुपये लेते हैं।
वरुण धवन
वरुण धवन पांच से सात करोड़ रुपये लेते थे, लेकिन ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद उनकी फीस 10 से 12 करोड़ रुपये हो गई है।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की फिल्में भले ही फ्लॉप हो रही हो, लेकिन वे फ्लॉप नहीं हुए हैं। उनकी डिमांड बनी हुई है। रणबीर 20 से 25 करोड़ रुपये प्रति फिल्म लेते हैं।
अमिताभ बच्चन
बिग बी की फीस रोल की लंबाई को देखते हुए निर्धारित की जाती है। वे प्रति फिल्म करने के बदले 12 से 15 करोड़ रुपये लेते हैं।
रितिक रोशन
रितिक रोशन की फीस 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच रहती है। कई बार वे इससे भी ज्यादा रकम लेते हैं।
अजय देवगन
अजय देवगन फिल्म के बजट को देखते हुए अपनी फीस कम ज्यादा करते रहते हैं। वैसे उनकी फीस 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच रहती है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार 40 से 50 करोड़ रुपये तक लेते हैं। कभी-कभी मुनाफे में हिस्सा भी ले लेते हैं, जैसे ‘जॉली एलएलबी 2’ में उन्होंने फीस के बजाय मुनाफे में हिस्सा लिया और 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। एअरलिफ्ट में काम करने के बदले में उन्होंने काफी कम फीस ली थी।
आमिर खान
आमिर खान चाहे तो 50 से 60 करोड़ रुपये तक फीस ले सकते हैं, लेकिन वे फिल्म के मुनाफे में भागीदारी कर ज्यादा कमाते हैं। वे 80 प्रतिशत तक हिस्सा लेते हैं। ‘दंगल’ जैसी फिल्म करने के बदले में उन्होंने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। आमिर को पता रहता है कि उनकी फिल्म हिट होगी, इसलिए वे फीस की बजाय पार्टनरशिप करते हैं।
शाहरुख खान
करण जौहर या आदित्य चोपड़ा की फिल्म करते समय वे फीस नहीं पूछते। जो दिया जाता है वो रख लेते हैं। वैसे वे 40 से 45 करोड़ रुपये तक लेते हैं। वे भी आमिर के अनुसरण करते हुए लाभ में हिस्सा बांटते हैं। अपनी फिल्मों की मार्केटिंग के जरिये भी वे करोड़ों रुपये कमा लेते हैं। कई फिल्मों में उन्होंने सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
सलमान खान
सलमान खान की उनकी फिल्म की कमाई में 70 से 85 प्रतिशत तक की भागीदारी होती है। ‘सुल्तान’ में उन्होंने सौ करोड़ से ज्यादा कमाए। वैसे फीस वे चाहें तो उन्हें 60 करोड़ तक या इससे भी ज्यादा मिल सकती है।


Download Android App
Download iOS App








